फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   असहाय और गरीब तीर्थयात्रियों को मिलेगी बदरीनाथ में निशुल्क ठहरने की सुविधा-compat

असहाय और गरीब तीर्थयात्रियों को मिलेगी बदरीनाथ में निशुल्क ठहरने की सुविधा-compat

Tue, 24 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
असहाय और गरीब तीर्थयात्रियों को मिलेगी बदरीनाथ में निशुल्क ठहरने की सुविधा-compat

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में असहाय और गरीब तीर्थयात्रियों के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से मुफ्त में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। धाम में 500 तीर्थयात्रियों के ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की गई है। मंदिर समिति, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ ही विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से लाइन में खड़े तीर्थयात्रियों को शीतल पेय और तुलसी चाय पिलाई जाएगी।

भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को तड़के से ही तीर्थयात्रियों की लाइन लग जाती है। यात्रियों को घंटों खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इस वक्त यात्रियों को चाय और शीतल पेय की जरूरत पड़ती है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि धाम में बस अड्डे के समीप तीर्थयात्रियों के लिए रेन बसेरे का निर्माण किया गया है। मंदिर समिति की ओर से यात्रियों के लिए भंडारा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed