{"_id":"5adf65d94f1c1b86098b646d","slug":"152459004213-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ ब्लॉक को मिला पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ ब्लॉक को मिला पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन पर जोशीमठ ब्लाक को केंद्र सरकार की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार दिया गया है। राज्य में चमोली और नई टिहरी जिले का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ था। पुरस्कार के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत को 25 लाख रुपये की धनराशि का चेक भी दिया गया है।
मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर मध्य प्रदेश के जबलपुर के निकट मंडला में पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुताला ने ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत को पुरस्कार दिया। जोशीमठ के ब्लाक प्रमुख प्रकाश रावत ने बताया कि ब्लाक मनरेगा योजना में जिले में प्रथम रहा है। विभिन्न प्रकार की पेंशन योजना का भी शत-प्रतिशत लोगों को लाभ पहुंचाया गया। जोशीमठ राज्य का पहला खुले में शौचमुक्त ब्लॉक भी है।