फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   थराली की समस्शाओं के लिए बनी अलग सेल

थराली की समस्शाओं के लिए बनी अलग सेल

Tue, 24 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
थराली की समस्शाओं के लिए बनी अलग सेल

विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लाक सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में सीएम के ओएसडी उर्बादत्त भट्ट ने जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि थराली विधानसभा की समस्याओं के लिए अलग सेल बनाई गई है, जिसकी निगरानी स्वयं सीएम कर रहे है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते कहा कि विधानसभा की समस्याओं के उचित निस्तारण और विकास योजनाओं में कोताही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान दर्ज करीब 60 शिकायतों में से 40 का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

भाजपा विधायक मगन लाल शाह के निधन के बाद थराली विधानसभा खाली हो गई थी। मंगलवार को सीएम के ओएसडी ने यहां जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। बदरीनाथ विधायक और विधानसभा प्रभारी महेंद्र भट्ट ने कहा कि शाह के निधन के बाद विधानसभा में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और हल करने के प्रयास किए जाने चाहिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, प्रमुख अंशी नेगी, गणेश शाह, रिपुदमन सिंह रावत, अरुण मैठाणी, चंडी प्रसाद बेलवाल, मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह नेगी, दलबीर दानू, भूपाल राम टम्टा, नरेंद्र भारती, महेशानंद चंदोला सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed