{"_id":"5adf64f04f1c1b84098b65ff","slug":"152458980917-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर पत्थर और मिट्टी से भर रहे हैं गड्ढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर पत्थर और मिट्टी से भर रहे हैं गड्ढ़े
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चार दिन बाद बदरीनाथ की यात्रा शुरू हो जाएगी, लेकिन तहसील के गौचर से लेकर सोनला तक कई जगह बदरीनाथ हाईवे बदहाल बना है। स्थिति यह है कि तीस किमी बदरीनाथ हाईवे पर पड़े गड्ढों को विभाग मिट्टी और पत्थरों से भर रहा है। लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जल्द यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने और गुणवत्तापूर्वक कार्य कराने की मांग की।
लंगासू व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, सुमन सिंह सजवाण और क्षेत्र पंचायत सदस्य दिग्पाल सिंह बिष्ट ने कहा कि हाईवे के रखरखाव का जिम्मा एनएच आईडीसीएल के पास है, लेकिन विभाग इन सड़कों की मरम्मत नहीं कर पा रहा है। इधर एनएच आईडीसीएल के सहायक अभियंता शशिकांत मणि ने बताया कि कुछ समय पूर्व कर्णप्रयाग और लंगासू जीआईसी के पास पैच वर्क किया था, लेकिन यहां नालियों का पानी सड़क को नुकसान पहुंचा रहा है। हाईवे पर यात्रा से पूर्व पैच वर्क कर सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।