{"_id":"5ade49ee4f1c1b85028b61c4","slug":"15245173596-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉकटेल मुक्त शादी पर दुल्हन के परिजनों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉकटेल मुक्त शादी पर दुल्हन के परिजनों को किया सम्मानित
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
मैती स्वयंसेवी संस्था की ओर से ढालवाला निवासी बिजेंद्र प्रसाद भट्ट द्वारा बेटी की शादी में कॉकटेल पार्टी का बहिष्कार करने पर उनके परिवार को सम्मानित किया गया। संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने मेहंदी की रस्म में कॉकटेल पार्टी का बहिष्कार किए जाने पर उनके परिवार की सराहना की। कहा कि अन्य लोगों को भी भट्ट परिवार से प्रेरणा लेनी चाहिए। आर्मी में नायब सूबेदार बिजेंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि उन्होंने मैती संस्था की मुहिम से प्रभावित होकर अपनी पुत्री का विवाह बिना कॉकटेल पार्टी के संपन्न कराने का निर्णय लिया। उन्होंने शादी के निमंत्रण पत्र में बाकायदा शराब निषेध को प्रकाशित किया था, जिससे दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें। इस मौके पर कुसुम जोशी ने दुल्हन व परिजनों को मैती पौधा भेंट किया। यहां भगवती प्रसाद रतूड़ी, नवीन जोशी, रवि कुड़ियाल, सुंदरी कुड़ियाल, उज्ज्वला सेमवाल, कमलेश्वरी भट्ट, जगदंबा जोशी, रजनी रतूड़ी, पूर्णा भट्ट, संगीता पैन्यूली, सरोजनी भट्ट, रामी कुड़ियाल, बिजयलक्ष्मी, लक्ष्मी जोशी, कामना सेमवाल, कमला नेगी, संपति देवी, निशा शर्मा आदि मौजूद थे।