फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   4.74 करोड़ से डोईवाला में होंगे विकास कार्य

4.74 करोड़ से डोईवाला में होंगे विकास कार्य

Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
4.74 करोड़ से डोईवाला में होंगे विकास कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

नगर पालिका डोईवाला बोर्ड की अंतिम बैठक नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने बैठक का संचालन करते हुए साल 2018-19 के लिए बजट प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित आय पांच करोड़ 26 लाख रखी गई जबकि अनुमानित व्यय चार करोड़ 74 लाख का रखा गया। इसके अतिरिक्त 14वें वित्त आयोग मद से प्राप्त धनराशि का अनुमोदन किया गया और उक्त धनराशि को नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए उपयोग में लाऐ जाने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया।
अन्य प्रस्तावों में सभासद विजय बख्शी ने नगर चौक पर वाटर कूलर लगाने और नगर में बढ़ते आवारा कुत्तों की जनसंख्या पर रोक के लिए कारगार योजना बनाने का प्रस्ताव दिया। प्रेमनगर बाजार सभासद रेणु बाला लोधी ने प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर बाजार और श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के समीप वाटर कूलर की व्यवस्था का प्रस्ताव दिया। अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया ने कार्यकाल को बेहतर बनाने के लिए सभासदों, कर्मचारियों और नगर क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताया है। इस दौरान सभासद पंकज शर्मा, फैजान अली आदि मौजूद रहे थे।
विज्ञापन

एप और वेबसाइट की लांच
नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया ने जन शिकायतों जैसे पथ प्रकाश, सफाई आदि के निदान के लिए एंड्रॉयड एप लांच किया, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप के जरिए कहीं कोई समस्या दिखती है तो नगर पालिका से सीधी शिकायत की सकती है। इसके अलावा जन सामान्य को सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका डोईवाला की वेबसाइट भी लांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed