{"_id":"5ade49ca4f1c1b9e098b634f","slug":"152451732312-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेश का उल्लं्घन कर रहे स्कूलों के खिलाफ हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेश का उल्लं्घन कर रहे स्कूलों के खिलाफ हो कार्रवाई
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शासनादेश का उल्लंघन करने वाले निजी विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सोमवार को महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन के नेतृत्व में अभिभावक उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी हर गिरि के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। महासंघ की ओर से शासन द्वारा एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने पर आभार जताया, साथ ही कहा कि सरकार द्वारा शासनादेश जारी कर स्पष्ट तौर पर निजी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि री-एडमिशन और कॉशन मनी के नाम पर कोई भी विद्यालय अतिरिक्त धनराशि अभिभावकों से नहीं ले सकता है।
अभिभावकों ने आरोप लगाया कि कई निजी विद्यालयों द्वारा शासनादेश का उल्लंघन कर अभिभावकों से कॉशन मनी के नाम पर धन वसूला जा रहा है। इस अवसर पर पिंकेश सैनी, सूर्य प्रताप सिंह, परमेश्वर राजभर, राजकुमार अग्रवाल, सैय्यद मुमताज हाशिम काजमी, मधु जोशी, मुकेश चौधरी, सीमा रानी, सीमा खुराना, राजीव चौधरी, धीरज चतरथ, प्रदीप कुमार, हरिराम वर्मा, दलजीत सिंह, रोमा सहगल, अंशुमान भंडारी, शैलेंद्र रावत आदि मौजूद थे।