फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीएमवीएन को अब तक ढाई करोड़ मिल चुकी अग्रिम बुकिंग

जीएमवीएन को अब तक ढाई करोड़ मिल चुकी अग्रिम बुकिंग

Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
जीएमवीएन को अब तक ढाई करोड़ मिल चुकी अग्रिम बुकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल विकास निगम को इस बार की चारधाम यात्रा के लिए अब तक ढाई करोड़ की टूर व एडिशनल पैकेज की बुकिंग मिल चुकी है। पिछले वर्ष की तुलना में निगम को इस साल अधिक संख्या में अग्रिम बुकिंग प्राप्त हुई है। जीएमवीएन के उप महाप्रबंधक गंभीर सिंह ने बताया कि अब तक 2,044 यात्रियों द्वारा टूर पैकेज व एडिशनल पैकेज की बुकिंग की जा चुकी है, जिससे अब तक जीएमवीएन ने ढाई करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। इसमें सात सौ यात्रियों के टूर पैकेज से एक करोड़ 40 लाख और 1,344 एडिशनल टूर बुकिंग से एक करोड़, 10 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस साल चारधाम यात्रा में बीते वर्षों के मुकाबले इस साल रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक व तीर्थाटक शामिल होंगे।

जीएमवीएन से 30 श्रद्धालु रवाना
चारधाम यात्रा में अब तक गढ़वाल मंडल विकास निगम के वाहनों से 30 श्रद्धालु विभिन्न धामों को रवाना हो चुकेे हैं। जीएमवीएन के उपमहाप्रबंधक गंभीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को 26 श्रद्धालु हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


213 वाहनों को ग्रीन कार्ड किए जारी
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए सोमवार को 213 वाहनों की तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी किए गए। यात्रा के लिए अब तक 731 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। संभागीय परिवहन कार्यालय में चारधाम यात्रा में जाने वाले वाहनों की तकनीकी जांच के बाद उन्हें ग्रीन कार्ड जारी किए गए। संभागीय निरीक्षक प्राविधिक अरविंद यादव ने बताया कि वाहनों की फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंश, टैक्स पेपर, टायर आदि की जांच के बाद सोमवार को 213 वाहनों को ग्रीन कार्ड दिए गए। जिनमें अन्य प्रांतों समेत 105 बसों व 108 छोटे वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1781 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए सोमवार को विभिन्न प्रांतों के 1,781 श्रद्धालुओं ने ऋषिकेश समेत अन्य पंजीकरण केंद्रों पर फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन कराया। चारधाम यात्रा के लिए अब तक नौ हजार से ज्यादा श्रद्धालु अनिवार्य फोटोमीट्रिक पंजीकरण करा चुके हैं। फोटोमीट्रिक पंजीकरण करने वाली त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम्स कंपनी के बीटीसी परिसर स्थित केंद्रीय कार्यालय के प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया कि सोमवार को 110 विदेशी यात्री समेत 1,781 श्रद्धालुओं ने विभिन्न रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पंजीयन कराया। सोमवार को ऋषिकेश में 1133, हरिद्वार स्थित राही मोटल होटल में 232, हरिद्वार रेलवे स्टेशन में 37, दोबाटा 215, उत्तरकाशी के हीना में 164 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अनिवार्य फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed