{"_id":"5ade15564f1c1be2798b5c94","slug":"15245038951compat-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिव्या, शैलेंद्र, अंकिता व निरिवल रहे प्रथम-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिव्या, शैलेंद्र, अंकिता व निरिवल रहे प्रथम-compat
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर में पृथ्वी दिवस पर यूसर्क की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को पर्यावरण स्नेही लैंप संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया।
उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर वक्ताओं ने पृथ्वी के संरक्षण के लिए अपने आसपास के पर्यावरण को साफ सुधरा रखने, हरियाली को बढ़ावा देने और प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के तहत आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम, आरती द्वितीय और आकाश तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में निरिवल पंवार प्रथम, योगेश द्वितीय और आकाश तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में शैलेंद्र प्रथम, शुशांत द्वितीय व मोनिका जोशी तृतीय और स्लोगन में अंकित उनियाल प्रथम, पवनेश मैठाणी द्वितीय व अभय पोखरियाल तृतीय रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य मुकेश मैठानी, डा. ओम प्रकाश नौटियाल, प्रो. एससी भट्ट, यूकर्स के ओम जोशी, डा. मनीष उनियाल, योगेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, सुदेश, राजेंद्र पुरोहित आदि मौजूद थे। ब्यूरो