फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गांवों में स्वच्छता पर खर्च होगी 15 फीसदी विधायक निधि

गांवों में स्वच्छता पर खर्च होगी 15 फीसदी विधायक निधि

Mon, 23 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
गांवों में स्वच्छता पर खर्च होगी 15 फीसदी विधायक निधि

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने सोमवार को ग्राम्य विकास से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा की। विधायक ने कहा कि स्वजल परियोजना के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पर 15 फीसदी विधायक निधि खर्च की जाएगी। वर्ष 2012 से 2016 तक बजट होने के बावजूद विभिन्न कारणों से रुकी 82 विकास योजनाओं पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।

विकास भवन के सभागार में विधायक महेंद्र भट्ट ने न्याय पंचायत स्तर पर जिला, राज्य, केंद्र एवं विधायक निधि के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। विधायक ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। इस पर जल निगम के एई अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पोखरी पेयजल योजना से सेमी-कुजासू गांव की अनुसूचित जाति बस्ती को भी लाभान्वित किया जाएगा। ब्राह्मण थाला गांव के लिए 45 लाख की पेयजल योजना की डीपीआर तैयार हो गई है। विधायक ने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के निर्माण के लिए विधायक निधि से 324.83 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थों के उचित प्रबंधन के लिए विधायक निधि से 15 फीसदी धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका और नगर पंचायत के वार्डों में पथ प्रकाश के लिए सोलर लाइटें बांटी जाएंगी। विधायक ने नोडल स्तर पर लंबित भेंटा-भर्की, हेलंग, लगंसी-मोल्टा, नैल-नौली मोटर मार्गों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, पीएमजीएसवाई के ईई राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed