{"_id":"5ade127d4f1c1b86098b61a8","slug":"15245031663-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन होगा उम्मीदवार, सर्वे करेगा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन होगा उम्मीदवार, सर्वे करेगा तय
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जून माह में संभावित थराली विधानसभा में होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवार घोषित कर चुका है जबकि भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि थराली विधानसभा में उम्मीदवार कौन होगा यह नेता या पार्टी नहीं बल्कि सर्वे तय करेगा। इसके लिए पार्टी और संगठन सहित कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। माना जा रहा है कि दिवंगत विधायक मगन लाल शाह के परिजनों को भाजपा टिकट देगी, लेकिन शाह के बेटे और पत्नी में किसे उम्मीदवार बनाया जाए इस पर पार्टी मंथन कर रही है।
फरवरी में थराली आरक्षित सीट से विधायक मगन लाल शाह का निधन हो गया था। खाली हुई सीट पर मार्च माह में कांग्रेस ने पूर्व विधायक डा. जीतराम को उम्मीदवार घोषित कर दिया, लेकिन भाजपा अभी यहां उम्मीदवार नहीं बना पाई। हालांकि टिकट किसे दें इस पर पार्टी यहां मंगलवार से मैराथन मंथन बैठकों का आयोजन कर रही है। सर्वे के लिए उम्मीदवारों की सूची बनाई गई है। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, गणेश शाह, बलबीर घुनियाल, नरेंद्र भारती शामिल हैं। हालांकि चुनावों के लिए टिकट सहित अन्य प्रक्रियाएं देखने के लिए यहां पहुंचे विधानसभा के प्रभारी और बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट का कहना है कि भाजपा यहां नेता और नाम पर नहीं बल्कि सर्वे पर टिकट देगी।
बड़े नेताओं के दौरे तय करेगी मंथन बैठकें
कर्णप्रयाग। थराली विधानसभा के प्रभारी महेंद्र भट्ट ने कहा कि 24 से 29 अप्रैल तक होने वाली बैठकों में उपचुनावों के लिए बड़े नेताओं के दौरे कहां और कब होंगे यह भी तय किया जाएगा। साथ ही पार्टी और संगठन में दिल्ली, देहरादून और अन्य प्रदेशों में काम कर रहे विधानसभा के नेताओं को भी उपचुनावों के दौरान जिम्मेदारी तय की जाएगी। कहा कि इस दौरान कई केंद्रीय नेता भी विधानसभा का रुख करेंगे।