फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिविर में 400 से भी अधिक लोगों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में 400 से भी अधिक लोगों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 22 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
शिविर में 400 से भी अधिक लोगों ने करवाया  स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
श्रीनगर। राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की पहल पर एसजीआरआर स्कूल में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 400 से भी अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां बांटी गईं।

शिविर का शुभारंभ करते हुए राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए श्रीनगर के दुर्गम अस्पतालों में 39 से अधिक डॉक्टरों की तैनाती भी की गई है। इसके अलावा जल्द श्रीनगर में बेरोजगारों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न नामी कंपनियों को आमंत्रित कर एक हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री ने कहा कि स्वीत गांव के लिए करीब 82 लाख की लागत से स्वीकृत पंपिंग पेयजल योजना पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। स्वीत गांव में कृषि को बढ़ावा देने के लिए पॉली हाउसों का भी निर्माण होगा। कहा कि श्रीनगर-रानीहाट मोटर पुल पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। लोअर भक्तियाना में पेयजल समस्या का भी शीघ्र निराकरण किया जाएगा। शिविर में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के चिकित्सकों एवं नगर के प्राइवेट क्लीनिकों के डाक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में डा. केके गुप्ता, डा. ऋषि शर्मा, डा. अविनाश सैनी, डा. शालिनी, डा. सुर्यांश, डा. श्रेया और डा. पंकज आदि ने सहयोग किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, अतर सिंह असवाल, मोहन लाल जैन, कुशलानाथ, एसडीएम मायादत्त जोशी और कोतवाल नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed