{"_id":"5ad8fe334f1c1b54098b56c9","slug":"15241702931-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्र्रीलेन ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द हो पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्र्रीलेन ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द हो पूरा
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
उत्तराखंड क्रांति दल मुनिकीरेती के कार्यकर्ताओं ने अधूरे पड़े करोड़ों की लागत के थ्रीलेन ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने महत्वाकांक्षी योजना को लेकर विभाग पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। बृहस्पतिवार को दल के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुनिकीरेती खारास्रोत स्थित लोक निर्माण विभाग के सब डिवीजन पर प्रदर्शन किया और सांकेतिक धरना दिया।
उन्होंने कहा कि मुनिकीरेती से स्वर्गाश्रम के बीच गंगा पर थ्रीलेन ब्रिज योजना पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के शासनकाल में स्वीकृत हुई थी। ब्रिज पर करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं, मगर फिर भी इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि योजना से तीर्थनगरी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को आवागमन की सुविधा मिलनी थी। बताया कि पुल का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य किया जा चुका है। बीते सवा साल से पुल का निर्माण कार्य रोक दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने सरकार से थ्री लेन ब्रिज योजना का कार्य अविलंब पूूर्ण कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में सुनील नेगी, रविंद्र मिश्रा, सतपाल सिंह, शोभा खत्री, अनिल लसियाल, भूपेंद्र पंवार, करण सिंह, धर्म सिंह, सरदार सिंह पुंडीर, गजपाल राणा आदि शामिल थे।