फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्कूल तीन दिन में लौटाएं कॉशन मनी

स्कूल तीन दिन में लौटाएं कॉशन मनी

Fri, 20 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
स्कूल तीन दिन में लौटाएं कॉशन मनी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

शहर में निजी स्कूलों में अभिभावकों से बच्चे के प्रवेश के दौरान कॉशन मनी वसूल करने की शिकायत पर खंड शिक्षाधिकारी ने तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कॉशन मनी लिए जाने के प्रमाण मिले, जिसके बाद उन्होंने स्कूल संचालकों को तीन दिन के अंदर-अंदर अभिभावकों से वसूले गए अतिरिक्त शुल्क वापस करने के निर्देश दिए। बीईओ ने ऐसा नहीं करने पर प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को शहर के तीन इंटर कॉलेजों में खंड शिक्षाधिकारी एमएल प्रसाद ने औचक छापा मारा। छापेमारी से कॉलेज संचालकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अभिभावकों से कॉलेज में बच्चों के प्रवेश के लिए वसूले जाने वाले शुल्क का फीडबैक लिया। कॉलेज में बच्चों के प्रवेेश के दौरान क्षतिपूर्ति के नाम पर पहले ही ली जाने वाली कॉशन मनी के बाबत भी जानकारी जुटाई। बीईओ ने दस्तावेजों के आधार पर संबंधित स्कूलों की रिपोर्ट तैयार की है। संचालकों को मौखिक तौर से तीन दिन में वसूली गई कॉशन मनी को अभिभावकों को लौटाने का अल्टीमेटम दिया है। चेताया है कि प्रवेश शुल्क के अलावा वसूली गई अतिरिक्त रकम अभिभावकों को वापस नहीं की गई, तो संबंधित संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि उन्होंने आवास-विकास कॉलोनी में दो विद्यालयों और झंडा चौक के समीप एक कॉलेज में छापा मारा। बताया कि निजी स्कूलों में बच्चों के अभिभावकों से दो बार प्रवेश शुल्क वसूलने और कॉशन मनी लिए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थी, जिसके तहत बृहस्पतिवार को छापेमारी की गई। बताया कि अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। उधर, अचानक बीईओ की छापामारी की भनक लगते ही क्षेत्र के निजी स्कूूलों के संचालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed