{"_id":"5ad8d12b4f1c1b60098b56e0","slug":"152415876517-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जन प्रोफेसर केपी सिंह को दी चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जन प्रोफेसर केपी सिंह को दी चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एक दिन पूर्व ही प्रोफेसर बने डा. केपी सिंह अब मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेेंगे। वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत के शासकीय कार्यों की वजह से बाहर रहने पर प्रो. केके अग्रवाल प्रभारी रहेंगे।
बेस अस्पताल के मौजूदा चिकित्सा अधीक्षक डा. सुरेश जैन का संविदा कार्यकाल 22 अप्रैल को खत्म हो रहा है। उन्होंने संविदा बढ़ाने का अनुरोध नहीं किया था, जिस पर कॉलेज प्रशासन ने सर्जरी विभाग के प्रो. केपी सिंह को प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रो. सिंह डा. जैन की सेवा अवधि पूर्ण होने के बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस संबंध में प्राचार्य प्रो. रावत ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं, प्राचार्य प्रो. रावत बृहस्पतिवार से 24 अप्रैल तक 6 दिन तक शासकीय और हाईकोर्ट के कामों की वजह से बाहर रहेंगे। उन्होंने निदेशक चिकित्सा शिक्षा विभाग को पत्र भेजते हुए बताया कि इस अवधि में रुटीन के कार्य एनॉटमी विभाग के प्रो. केके अग्रवाल देखेंगे।