{"_id":"5ad8d05d4f1c1b340a8b5604","slug":"152415855912-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर पढ़ी महिमा, तो बदरीनाथ धाम के दीदार को रसिया से पहुंचे यारा और शारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट पर पढ़ी महिमा, तो बदरीनाथ धाम के दीदार को रसिया से पहुंचे यारा और शारा
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चमोली। इंटरनेट पर बदरीनाथ धाम के बारे में जानने के बाद रशिया से यारा और शारा बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे। यह विदेशी तीर्थयात्री पहली बार भारत आया और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देख मंत्रमुग्ध हो गया। बृहस्पतिवार को यारा और शारा चमोली में लोगों से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की अपडेट लेते रहे।
बदरीनाथ धाम के कपाट 30 अप्रैल को सुबह 4.30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल जाएंगे। रसिया के यारा (22) ने इंटरनेट पर बदरीनाथ धाम की महिमा के बारे में पढ़ा, तो बदरीनाथ की आस्था उन्हें यहां खींच लाई। वह अपनी दोस्त शारा (20) को भी भारत ले आए। यारा और सारा बृहस्पतिवार को चमोली में ठहरे। उन्होंने यहां अलकनंदा नदी के किनारे फोटोग्राफी भी की। यारा ने बताया कि वह दो माह के टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हैं। 18 अप्रैल को ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम के लिए आए तो पता चला बदरीनाथ के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे। यारा ने कहा कि बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद ही लौटेंगे। तब तक यहां के पर्यटन स्थलों की सैर करेंगे।