{"_id":"5ad8d04b4f1c1b9e098b5627","slug":"152415854118-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर आग से धधकने लगे क्षेत्र के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर आग से धधकने लगे क्षेत्र के जंगल
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/देवप्रयाग। पालिका क्षेत्र देवप्रयाग से सटे नृसिंहाचल पर्वत और भरपूर पट्टी के जंगलों में दो दिन से आग लगी है, जबकि विकास खंड खिर्सू के खोला गांव के पास के जंगल भी जलने शुरू हो गए हैं।
बृहस्पतिवार को खिर्सू ब्लाक के खोला गांव के पास चीड़ के जंगल में अचानक आग लग गई, जिससे आग तेजी से फैल रही है। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आग बुझाने के लिए टीम भेज दी गई है। शीघ्र ही जंगल की आग पर काबू किया जाएगा। वहीं बुधवार को देवप्रयाग के नृसिंहाचल पर्वत स्थित चीड़ के जंगलों की आग घुडेत व खेड़ा गांव के समीप तक पहुंच गई, जिससे ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं। पूर्व प्रधान उत्तम सिंह, अखिलेश कुमार, सुभाष टोडरिया, मनोज बिष्ट, सब्बल सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, मालती देवी ने आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी माणिकनाथ रेंज खुशाल सिंह रावत ने बताया कि आग बुझाने को टीम भेजी गई है।