फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मोदी सरकार ने की कांग्रेस की योजना हाईजैक

मोदी सरकार ने की कांग्रेस की योजना हाईजैक

Thu, 19 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार ने की कांग्रेस की योजना हाईजैक
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी पर उनके कार्यकाल की चारधाम विकास मार्ग योजना को हाईजैक करनेे का आरोप लगाया है। कहा कि राज्य में सरकार बदलते ही योजना को ऑल वेदर रोड का नाम दे दिया गया। दावा किया ऑल वेदर रोड से यात्रा मार्गों पर नए भूस्खलन जोन बनने से भविष्य में खतरनाक स्थितियां पैदा हो सकती हैं, जिसका असर चारधाम यात्रा पर पड़ेगा।
बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुनिकीरेती स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता की। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने केंद्र को चारधाम विकास मार्ग योजना का प्रस्ताव भेजा था। योजना में अत्यधिक धन खर्च होने के चलते केंद्र सरकार प्रस्ताव दिया गया था, जिसे सरकार ने मंजूरी भी दे दी थी। कहा कि चारधाम विकास मार्ग योजना का नाम बदलने के साथ ही उसके स्वरुप में बड़े बदलाव किए गए हैं। डिजाइन में बदलाव भविष्य में चारधाम यात्रा मार्ग के लिए नासूर भी बन सकता है। कहा कि ऑल वेदर रोड के नाम पर जगह-जगह पोकलैंड मशीनों से गलत तरीके से कटिंग की जा रही है, जिससे नए भूस्खलन क्षेत्र बनने से यात्रा प्रभावित होगी।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की केदारनाथ को लेकर महत्वाकांक्षी योजनाओं पर भी सवाल उठाए। पूछा कि, क्या राज्य की भाजपा सरकार केेदारनाथ धाम को पर्यटक स्थल बनाना चाहती है, या फिर उसे आध्यात्मिक स्थल रखना चाहती है। कहा कि केदार धाम में जीवंत शिव हैं। धाम में लेजर लाइटिंग की प्रस्तावित योजना आधुनिक पर्यटक का प्रतीक है। ऐसे में जीवंत शिव के वास स्थल पर लेजर लाइट क्यों लगाई जा रही है। उन्होंने पर्यटन मंत्री के केदारनाथ में लेजर लाइटिंग से महादेव शिव के त्रिनेत्र जैसी किरणें उत्तपन्न होने की कल्पना पर भी सवाल उठाए। कहा कि केदारनाथ में शिव भगवान शांत और कल्याणकारी रूप में मौजूद हैं, और लेजर लाइट से त्रिनेत्र किरणों की परिकल्पना विनाश की कल्पना है। राज्य सरकार पर प्रदेश की आबकारी नीति को दो माफियाओं के दबाव में बदलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस नगर निकाय चुनाव में सूबे में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उनके सक्रिय होने और संगठन के निष्क्रिय होने के एक सवाल पर पूर्व सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह भी संगठन के ही हैं। वार्ता में प्रदेेश महासचिव राजपाल खरोला, जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, जयपाल जाटव, सनत शास्त्री, मनीष शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed