फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चारधाम यात्रा के लिए 26 ट्रेवल एजेंट अधिकृत

चारधाम यात्रा के लिए 26 ट्रेवल एजेंट अधिकृत

Thu, 19 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के लिए 26 ट्रेवल एजेंट अधिकृत
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को अवैध ट्रेवल एजेंटों की लूटखसोट से बचाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून के 26 अधिकृत ट्रेवल एजेंटों की सूची जारी की है। जबकि अनधिकृत ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ यात्रियों की बुकिंग करने पर मुकदमा दर्ज कराने की बात विभाग ने कही है।
संभागीय परिवहन विभाग बीते वर्षों में यात्रियों के साथ किराए के नाम के अवैध वसूली की प्राप्त शिकायतों पर इस बार गंभीर नजर आ रहा है। विभाग ने इसके लिए ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून के पंजीकृत ट्रेवल एजेंटों की सूची तैयार की है। अधिकृत ट्रेवल एजेंटों की सूची को चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड और रेलवे स्टेशन समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया जाएगा। बोर्ड के माध्यम से विभाग तीर्थयात्रियों से पंजीकृत ट्रेवल एजेंसी से ही बुकिंग कराने की अपील भी करेगा।
विज्ञापन

विभाग ने यह कदम यात्री से निर्धारित किराए से अधिक रकम वसूलने पर संबंधित एजेंट को पकड़ने में आसानी होने के चलते उठाया है। निरीक्षण में बिना पंजीकरण के ट्रेवल एजेंसी का कारोबार चलाने वालों के खिलाफ विभाग इस बार मुकदमा दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ अनीता चमोला ने बताया कि ट्रेवल एजेंट का विभाग में पंजीकरण अनिवार्य है। बताया कि अभी तक ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में कुल 26 एजेंट अधिकृत हैं। अन्य के पंजीकरण के कार्यवाही गतिमान है। बताया कि अवैध ट्रेवल एजेंट का मामला पकड़ में आने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई को अमल लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed