{"_id":"5ad7b1654f1c1b350b8b54c4","slug":"15240850959-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिया नेवी के प्रधान को मिलेगा पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिया नेवी के प्रधान को मिलेगा पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया।
ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने के लिए 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिया नेवी के ग्राम प्रधान मोहन शर्मा को पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायती राज सशक्तीकरण पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। उन्हें जबलपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने गांव में मनरेगा और राज्य वित्त के तहत चालू योजनाओं को सही ढंग से लागू करने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत भी उन्होंने कई कार्य कराए हैं। जिसके लिए उनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। प्रधान के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक डीपी देवराडी ने बताया कि पुरस्कार के लिए कई ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें से साहिया नेवी के ग्राम प्रधान का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद ग्राम पंचायत को प्रत्येक वर्ष प्रति वर्ष पांच लाख रुपये से अधिक की धनराशि विकास कार्यों के लिए मिलेगी।