फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चारधाम यात्रा : 239 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी

चारधाम यात्रा : 239 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी

Thu, 19 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा : 239 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के तहत संभागीय परिवहन विभाग अभी तक बाहरी प्रदेशों समेत 229 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी कर चुका है। वाहनों की फिटनेस और दस्तावेज आदि को जांचने के बाद ग्रीन कार्ड जारी किए गए हैं। हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनवाने को सवारी वाहन चालकों का आना-जाना लगा हुआ है। विभाग 12 अप्रैल से अभी तक 239 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी कर चुका है। इनमें करीब 12 वाहन बाहरी प्रदेशों के शामिल हैं, जबकि अन्य वाहन उत्तराखंड के हैं। जिन वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए जा रहे हैं उनमें बस, मैक्सी कैब और टैक्सी शामिल हैं।
संभागीय परिवहन विभाग के मुताबिक ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया विशेषकर चारधाम यात्रा के लिए अपनाई गई है। इसमें यात्रा पर जाने वाले वाहन की विभागीय कार्यालय में तकनीकी जांच करानी पड़ती है, जिसमें वाहन की फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंश, टैक्स पेपर, वाहन चालक का व्यावसायिक लाइसेंस के साथ ही पर्वतीय रूट के लिए वैध होना अनिवार्य है। यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड संभागीय परिवहन विभाग के किसी भी कार्यालय से बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

डग्गामारी रोकने के भी किए इंतजाम
परिवहन विभाग ने इस साल चारधाम यात्रा में डग्गामारी पर नकेल कसने के लिए भी मुकम्मल इंतजाम किए हैं। संभागीय परिवहन विभाग के मुताबिक चारधाम यात्रा के लिए गंगोत्री नेशनल हाईवे पर भद्रकाली और बदरीनाथ राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी में वाहन चैक पोस्ट बनाए गए हैं। इनमें बाहरी प्रदेशों के यात्री वाहनों की एंट्री होगी। इसके बाद यदि उक्त वाहन दोबारा यात्रा पर आता है, तो उसके परमिट पर उत्तराखंड बोर्ड की एंट्री अंकित कराना अनिवार्य होगा, ऐसा नहीं होने पर उसके खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई को अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री वाहनों में डस्टबीन अनिवार्य
चारधाम यात्रा में वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करते वक्त बस में डस्टबीन और मैक्सी कैब व टैक्सी आदि में कूड़ा डालने के लिए बैग लगवाया जा रहा है। विभाग ने डस्टबीन को इस बार यात्रा में अनिवार्य किया है। चैक पोस्ट पर वाहन में डस्टबिन नहीं मिलने पर उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई करने की बात एआरटीओ ने कही है।

निर्धारित दिन से पहले पहुंचे, तो होगी कार्रवाई
विभाग ने यात्रा मार्गों पर वाहन चालकों की ओवर स्पीडिंग को रोकने के लिए खास इंतजाम किए हैं। विभाग चारधाम यात्रा के लिए निर्धारित दिन, जिनमें एक धाम तीन दिन, दो धाम पांच दिन, तीन धाम सात दिन और चारधाम की यात्रा से दस दिन से पहले पहुंचने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। ओवर स्पीडिंग पकड़ने के लिए यात्रा मार्गों पर आते और जाते समय चालक को एंट्री कराना अनिवार्य है।

चालक और परिचालक होंगे वर्दी में
चारधाम यात्रा पर जाने वाले सवारी वाहनों के चालक और परिचालकों का वर्दी में होना भी अनिवार्य है। विभाग चैकपोस्ट पर इसकी भी जांच करेेगा। इसके साथ ही वाहन में फास्ट एड किट रखना भी जरूरी है।


क्या कहते हैं अधिकारी
चारधाम यात्रा के लिए संभागीय परिवहन विभाग की तैयारियां पूरी हैं। नियमों के बाबत वाहन चालकों का अवगत कराया जा रहा है। बावजूद कोई नहीं मानता है, तो उसके खिलाफ चालान व वाहन सीज करने आदि की कार्रवाई की जाएगी।
डा. अनीता चमोला, एआरटीओ, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed