{"_id":"5ad7b15a4f1c1ba6018b5509","slug":"152408508410-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित उत्पीड़न के विरोध में हरदा का भजन कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित उत्पीड़न के विरोध में हरदा का भजन कीर्तन
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
देश में बढ़ रहे दलित उत्पीड़न और सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डोईवाला में भजन कीर्तन कर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने धर्मूचक दौड़बसी गांव में पुरुषोत्तम के आवास पर भोजन और कुकड़कावाला में देवीदास के घर चाय नाश्ता किया। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुगर मिल रोड़ स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ दलित उत्पीड़न के विरोध में भजन कीर्तन कर विरोध का अनोखा प्रदर्शन किया। वाद्य यंत्रों की धुनों पर पूर्व सीएम रावत ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को दलितों का उत्पीड़न रोकने के लिए चेेताया।
रावत सुबह 11 बजे संत रविदास मंदिर पहुंचे यहां कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से व्यवस्थाओं को बनाया गया था। कार्यकर्ताओं के संग हरदा ने कई घंटो तक भजन कीर्तन किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। कहा कि दलितों पर किए गए मुकदमे वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर वह लोगों के बीच में जाकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। पूर्व दर्जाधारी मंत्री सुशील राठी ने कहा कि दलितों का हित कांग्रेस में सुरक्षित है। उनके हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, अनुसूचित जाति विभाग के परवादून चेयरमैन देवीदास, युकां प्रदेश सचिव विक्रम नेगी, नितिन गोला, गौरव मल्होत्रा, अब्दुल रज्जाक, पन्नालाल गोयल, मधु थापा, धीरेंद्र चौहान, हेमा पुरोहित, मोहित शमा, अखलाक साबरी, कमलेश, संतोष तोमर, रागिनी जौहरी, ईश्वरचंद पाल, प्रभुलाल बहुगुणा, मधु आर्य, डॉ. सादिक अली आदि तमाम लोग मौजूद रहे।