{"_id":"5ad77eb84f1c1b05418b538c","slug":"152407212218-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम स्वराज अभियान के तहत स्वच्छ भारत दिवस पर संगोष्ठी हुइ सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम स्वराज अभियान के तहत स्वच्छ भारत दिवस पर संगोष्ठी हुइ सम्पन्न
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैंण। ब्लॉक सभागार में बुधवार को स्वजल परियोजना की ओर से स्वच्छता गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान जीआईसी और जीजीआईसी के छात्र-छात्राओं ने ब्लॉक कार्यालय से मुख्य बाजार तक जन जागरूकता रैली निकाली। अक्षय संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए स्वजल परियोजना के विशेषज्ञ लक्ष्मण सिंह राणा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वच्छ मस्तिष्क का विकास होता है। परियोजना के समन्वयक डा. राम सिंह नेगी ने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम 1991 से प्रारंभ हो गया था, लेकिन आज भी भारत में 10 करोड़ लोग खुले में शौच करते हैं। 109 करोड़ लोगों को आज भी स्वच्छ पेयजल मुहैया नहीं है। इसके चलते प्रति वर्ष भारत में 10 लाख बच्चे उल्टी, दस्त व टाइफाइड का शिकार हो जाते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए 200 शौचालय बनाए गए हैं। 110 शौचालयों के लिए उनके पास स्वीकृति है। इस मौके पर भुवनेश्वरी महिला आश्रम के प्रबंधक गिरीश डिमरी, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह मेहरा, त्रिलोक सिंह, पवन कुमार, मंकेश कुुमार, हरीश रावत, होशियार सिंह, हंसी देवी व मीना देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।