{"_id":"5ad2679c4f1c1b05418b4729","slug":"152373852611-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में पुल का निर्माण शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में पुल का निर्माण शुरू नहीं
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
अमलावा नदी के ऊपर कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर दो साल पहले स्वीकृत पुल का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण पुराने संकरे पुल पर यहां रोजाना वाहन फंसने से लंबा जाम लगता है। लोगों के कई बार अधिकारियों से वार्ता के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो सका है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। वहीं, अधिकारियों का कहना है शासन से बजट न आने के कारण निर्माण शुरू नहीं हुआ है। बजट मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर लोनिवि की ओर से पिछले कई सालों से सड़क का सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। जिसमें तीन पुल भी शामिल है। विभाग ने जजरेट में पुल निर्माण पूरा हो गया है, जबकि लालपुल में पुल निर्माणाधीन है। इसके साथ ही साहिया में 47 लाख की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। जिसके चलते बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। पुराने पुल के संकरा होने की वजह से पुल पर वाहन फंस जाते है। बंबराड के ग्राम प्रधान रणवीर सिंह चौहान, उद्पाल्टा के प्रधान सतपाल राय, नेवी साहिया के प्रधान मोहन शर्मा आदि लोगों का कहना है कि जब सड़क का निर्माण हुआ था, तब यह पुल बनाया गया था। जो वन-वे के हिसाब से बनाया गया था, लेकिन अब ट्रैफिक बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने पुल का निर्माण शीघ्र शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
साहिया पुल के लिए 47 लाख का बजट स्वीकृत हुआ था, लेकिन अभी तक शासन से बजट जारी नहीं हुआ है। जिस वजह से निर्माण शुरू नहीं कराया जा सका है। शासन को बजट जारी करने के लिए पत्र भेजा गया है। बजट जारी होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि साहिया