फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Sun, 15 Apr 2018 02:15 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती शनिवार को पछवादून में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विकासनगर ब्लॉक परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर जन चेतना समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि आंबेडकर ने समाज से भेदभाव दूर करने का काम किया। उन्होंने समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोया। हर वर्ग के उत्थान के लिए उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किए। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और उनके सपने को साकार करने की अपील की। उन्होंने कहा आंबेडकर पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आंबेडकर सबके है, हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज की सेवा करनी चाहिए। इससे पहले मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख तारा देवी, समिति अध्यक्ष राजेश कुमार, रमेश चंद आजाद समेत अन्य लोगों ने ब्लॉक परिसर स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान कालूराम मेहता, रमेश चंद आजाद, नीरू देवी, संजय जैन, जयंती पटवाल, पंकज, रचिता ठाकुर, आशा चौहान, अरुण मित्तल, कमरूद्दीन, रमेशचंद, साधूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तिलक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संजय किशोर, शम्मी प्रकाश, नीरज अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सुमेंद्र, टंडन, सदाकत अली जैदी, प्रशांत शर्मा, बलजीत सिंह, सलीम, जावेद, फईम अंसारी, संजीव शर्मा, नौशाद अली, धीरेंद्र तड़ियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-3 में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हरफूल पंवार ने लोगों से बाबा साहेब के पद चिन्हों पर चलकर देश की सेवा करने की अपील की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संदीप मोघा, सबल सहरावा, नितीश सैैनी, कमलेश राणा, विवेक, अमरदीप, शिवा, महबूब, मोहम्मद नफीस, सोनू आदि मौजूद रहे।
संत शिरोमणी गुरु रविदास धर्मशाला शिवपुरी डाकपत्थर में प्रबुद्ध अंबेडकर सांस्कृतिक उत्थान की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालक-बालिकाओं ने बाबा के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान एसडीएम जितेंद्र कुमार, ब्लॉक प्रमुख तारा देवी, संजय पटेल, महावीर सिंह, अमर सिंह खुर्चयाल, बलजीत सिंह, सीएल भास्कर, अतर सिंह, सीपी सिंह, विनय कुमार, राजीव बाबू, राम सागर, जबर सिंह आदि मौजूद रहे।
भाजपा हरबर्टपुर मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है जो शायद ही कहीं और देखने को मिले। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, जनार्दन जोशी, अरुण निकल, धनदेश उनियाल, विनोद कश्यप, देवेंद्र चावला, मनोज कुमार, गुफरान, विक्की कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष केके गौतम के नेतृत्व में सपाइयों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बैठक में कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाल उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष मो. इस्लाम, वीएन सिंह यादव, विकास लोधा, बिजेंद्र गुप्ता, सावेज, राजेश गुलेरिया, विकास, शराफत आदि मौजूद रहे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष संदीप मोंगा के आवास पर बाबा साहेब की जयंती मनाई। इस दौरान महामंत्री केवल राम आजाद, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, सुल्तान सिंह, प्रदीप कुमार, शशी देवी, सभासद गंगा देवी, प्रमिला देवी, चांदनी, सुमन, लक्ष्मी, स्वाति, मांगेराम आदि मौजूद रहे।


आंबेडकर का जीवन करें आत्मसात
सेलाकुई। भाजपा मंडल की ओर से संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नगर पंचायत सेलाकुई के अंतर्गत रविदास मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आंबेडकर ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। हमें उनके जीवन को आत्मसात करने की जरूरत है। इस दौरान सहसपुर विधानसभा के विस्तारक अजय टांग, कार्यक्रम संयोजक मदनपाल, मंडल महामंत्री शूरवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान विजय बर्त्वाल, राजेंद्र बलूनी, चैतन्य, अनिल, अशोक महावर, अनिल नौटियाल, सत्येंद्र सिंह ओम प्रकाश, शेर सिंह, दर्शन लाल, संदीप कुमार, शकुंतला राणा, रामदास, गुरमीत राजू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed