फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश

डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश

Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश/मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

नगर और आसपास के क्षेत्रों में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर उनका भावपूूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शनिवार को उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच ने रेलवे रोड स्थित आंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के संविधान में ऊंच-नीच की कोई भावना नहीं है। मौके पर जयपाल जाटव, सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, जोगेंद्र प्रजापति, राजाभाऊ शास्त्री, विनय दुबे, सतीश जाटव, अशोक कुमार, हंसराज, मुमताज हाशिम, राजपाल खरोला, मधु जोशी, चंद्रकांता जोशी, सरोज देवरानी, मदन शर्मा, आरपी सिंह, रमादेवी, निर्मला देवी, कुंती देवी आदि मौजूद थे।
उधर डॉ. आंबेडकर जयंती पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा के नेतृत्व में वाल्मीकि नगर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब ने संवैधानिक व्यवस्था में सभी को समानता का अधिकार दिया है। हमें उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर देश को आगे बढ़ाना होगा। मौके पर कुसुम कंडवाल, स्नेहलता शर्मा, अनीता ममगाईं, दिनेश सती, पंकज शर्मा, इंद्रकुमार गोदवानी, संजय शास्त्री, राजकुमारी पंत, अक्षय खैरवाल, शिवकुमार, राजपाल ठाकुर, राजेश गौतम, मुकेश खैरवाल, विवेक गोस्वामी, सचिन अग्रवाल, अनीता तिवाड़ी, किशन मंडल, नेहा नेगी, अजय गुप्ता, प्रदीप कोहली, दीपक जाटव, जानी लांबा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

भाजपा मुनिकीरेती मंडल ने मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर की अगुवाई में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री इंदिरा आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, जयप्रकाश कोठारी, दिनेश भट्ट, सचिन सेलवान, निर्मला उनियाल, ऊषा बडोला, पूजा सेलवान, पुष्पा ध्यानी, सरस्वती जोशी, दीपा भट्ट, सीमा बिजल्वाण, उर्मिला आर्य, शांति गौड़, मीना गौड़, दीपक भट्ट, सुरेंद्र कुलियाल, दिनेश कोटियाल, निर्मला आर्य आदि मौजूद थे। वहीं वाल्मीकि युवा शक्ति दल ने जयंती पर बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। यहां सेवाराम बिरला, संजय वाल्मीकि, अशोक ढींगरा, रणवीर भारती, राकेश पारछा, सुलेखा वाल्मीकि, रविंद्र बिरला, आकाश दीप, जोगेंद्र द्रविड़, प्रमोद कालरा, महेश, राजेश, संतोष, शिवानी, अनिल, वीरेंद्र मौजूद रहे। बसपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, रविकुमार जैन, लल्लन राजभर, पंकज जाटव, शुभम, सुनील, मोहन, अशोक, राधे, मनोज, प्रदीप, महावीर सिंह, राजकुमार, रमेश, किशोर, मनोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स से ओपीडी और आईपीडी की दी सुविधाएं
एम्स में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनका स्मरण किया गया। इस दौरान राजकीय अवकाश घोषित होने के बावजूद अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी आदि सेवाएं सुचारु रूप से चलाई गई। लोगों को आम दिनों की भांति उपचार की सुविधा मिली। इस अवसर पर एम्स के निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत, प्रो. मुकेश त्रिपाठी, शशिकांत, सुरेखा किशोर, डिप्टी डॉयरेक्टर अंशुमान गुप्ता, बीना रवि, मनोज गुप्ता, शोभा अरोड़ा आदि मौजूद थे।
एबीवीपी ने मनाई बाबा साहेब की जयंती
एबीवीपी की ओर से बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। मौके पर विनोद चौहान, अमित गांधी, विजय जुगरान, अतुल उनियाल, अभिषेक रावत, अंकित चौहान, दीक्षा सेमवाल, शिवा ठाकुर, शुभम शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, रोशन चौहान, अंजलि शर्मा मौजूद थे। जाटव बस्ती में कांग्रेस के जिला महामंत्री मुकेश जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की जयंती मनाई । गंगा शरण, दीपक जाटव, देव, अक्षय, प्रमोद, दया देवी, सुरेश देवी आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय आंबेडकर महासंघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंकज जाटव, बीर सिंह, राजीव कुमार, विपिन कुमार, अश्वनी कुमार, राधे जाटव मौजूद थे।

भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल ने किया याद
भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल ने जयंती पर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की व भावपूर्ण स्मरण किया। गजेंद्र नागर, बृजेश चतुर्वेदी, त्रिवेंद्र नेगी, मनीष राजपूत, नवनीत राजपूत, गुरुपाल बत्रा, अश्वनी गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, मनोज डोबरियाल, जीतू अवस्थी मौजूद थे। डॉ. आंबेडकर सेवा समिति मुनिकीरेती के कार्यक्रम में रामबहादुर, संजय चौरसिया, कपिल राम, गरीब दास, सहदेव राम, सागर राम आदि मौजूद थे। उधर, रायवाला संवाददाता के अनुसार प्रतीतनगर स्थित वाल्मीकि बस्ती में भाजपाइयों ने आंबेडकर जयंती मनाई और उन्हें याद किया। जिला महांमत्री सुदेश कंडवाल, एके सिंह, हरि प्रसाद, राजेश जुगलान, विकास डंगवाल, हीरा प्रजापति, बिजेंद्र कुमार, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed