फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली की सैर पर आया विदेशी पर्यटक खाई में गिरने से घायल

चमोली की सैर पर आया विदेशी पर्यटक खाई में गिरने से घायल

Sat, 14 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
चमोली की सैर पर आया विदेशी पर्यटक खाई में गिरने से घायल
घाट। चमोली जिला घूमने आया एक विदेशी पर्यटक वाण-कनोल पैदल ट्रैक पर खाई में गिरने से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन द्वारा घायल पर्यटक को रेस्क्यू कर सीएचसी घाट में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

चमोली जिला घूमने आया अमेरिकी पर्यटक डेनिएल स्कुलर न्यूूयार्क शहर का रहने वाला है। वह बीती 12 अप्रैल को साइकिल से चमोली के ग्वालदम पहुंचा। इसके बाद 13 अप्रैल को वह रात्रि विश्राम के लिए वांण गांव पहुंचा। शनिवार को जब वह वांण से घाट की ओर जा रहा था तो कनोल गांव के पास करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसके चेहरे और हाथ में चोट आ गई। कनोल गांव के ग्रामीणों की सूचना पर उप जिलाधिकारी परमानंद राम व तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ मौके पर पहुंचे। टीम ने पर्यटक को रेस्क्यू कर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पर्यटक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed