{"_id":"5ad23aaa4f1c1b87028b486e","slug":"152372702013-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित आयकन नहीं बल्कि देश की विभूति हैं बाबा साहेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित आयकन नहीं बल्कि देश की विभूति हैं बाबा साहेब
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के एससीएसटी ओबीसी कर्मचारी संगठन की ओर से बाबा साहेब की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर पूरे देश की विभूति हैं। बाबा साहेब को एक वर्ग विशेष या राजनीति से जोड़ना सही नहीं है। इसके अलावा नगर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
शनिवार को बिड़ला परिसर स्थित एसीएल हॉल में आधुनिक भारत के निर्माण में डा. भीमराव आंबेडकर का योगदान विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि बाबा साहेब को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। बाबा साहेब एक वर्ग विशेष के नहीं बल्कि पूरे देश के हीरे हैं। प्रो. नौटियाल ने कहा कि अविभाजित भारत के लिए संकुचित मानसिकता का त्याग जरूरी है। कार्यक्रम अध्यक्ष डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि आजादी की बात करने वाले आंबेडकर की मूर्ति पर पुलिस पहरा दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम में प्रो. एसएस रावत, प्रो. दीपक रावत, राजेंद्र प्रसाद आदि ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं कांग्रेस नगर कमेटी, पालिका प्रशासन, नगर पंचायत कीर्तिनगर सहित विभिन्न संगठनों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।