{"_id":"5ad23a964f1c1b5f098b4805","slug":"15237270017-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकोट में अनियंत्रित ट्रॉला टकराया पोल व दीवार से, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकोट में अनियंत्रित ट्रॉला टकराया पोल व दीवार से, टला बड़ा हादसा
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीकोट में शुक्रवार देर रात एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल व दीवार से टकरा गया। ट्राला चालक के सिर पर चोटें आई हैं। चालक का कहना है कि ब्रेक फेल होने से यह घटना हुई।
अगस्त्यमुनि से एलएंडटी कंपनी का सामान लेकर दिल्ली जा रहा ट्रॉला श्रीकोट में शुक्रवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें ट्राला चालक के सिर पर चोट आई है। चालक लाल जी पुत्र राम अभिलाष ने बताया कि श्रीकोट मेडिकल कालेज के प्रशासनिक भवन से कुछ आगे ट्रॉला का ब्रेक फेल हो गया और ट्राला सड़क किनारे पोल से टकरा गया। इसी दौरान आगे से एक बस आ रही थी। बस को बचाने के लिए उसने ट्राला सड़क के ऊपर दीवार पर टकरा दिया। ट्राला की टक्कर से टूटे विद्युत पोल की तारें सामने से आ रही बस के ऊपर जा गिरी। बस में एनआईटी के कुछ छात्र सवार थे। गनीमत रही कि बस में सवार सभी छात्र सुरक्षित बच गए। इस दौरान ट्राला एक मैक्स से भी टकरा गया। जिससे मैक्स में सवार मेडिकल कालेज की कुछ छात्राओं को हल्की चोटें आई। मौके पर पहुंचे श्रीकोट चौकी प्रभारी एसआई महेश रावत ने बताया कि ट्राला पलटने से करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। बाद में जेसीबी की सहायता से सड़क के किनारे का कुछ हिस्सा काटकर रास्ता बनाया गया।