{"_id":"5ad117094f1c1b84028b469a","slug":"15236523648-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों में सफर करने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों में सफर करने को मजबूर
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
बिस्सू पर्व मनाने के लिए दूर-दराज से घर पहुंच रहे लोग जान जोखिम में डालकर छोटे वाहनों में ओवरलोड होकर सफर करने का मजबूर हैं। क्षेत्र में बेहतर परिवहन व्यवस्था न होने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने परिवहन निगम से बिस्सू पर्व के दौरान विभिन्न मार्गों पर बसें चलाने की मांग की है।
जौनसार बावर में आज से बिस्सू पर्व शुरू हो जाएगा। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग दूर-दराज से घर पहुंचना शुरू हो गया है। लेकिन क्षेत्र में परिवहन की बसें न होने के चलते लोगों को छोटे ओवरलोड वाहनों में जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी चमन चौहान, राहुल रावत, देवेंद्र जोशी, अमित खन्ना आदि का कहना है कि रोडवेज की ओर क्षेत्र में बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है, इस वजह से लोग छोटे वाहनों में ही निर्भर रहते हैं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रोडवेज प्रबंधन बिस्सू पर्व के दौरान इन रूटों पर बसों को चलाने की मांग की।