फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैंकों में कैश नहीं, एटीएम भी दे गए दगा

बैंकों में कैश नहीं, एटीएम भी दे गए दगा

Sat, 14 Apr 2018 02:19 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
बैंकों में कैश नहीं, एटीएम भी दे गए दगा
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

पछवादून और जौनसार बावर के बैंकों में कैश खत्म हो गया है। वहीं, एटीएम में भी कैश न होने की वजह से एटीएम सूने पड़े हैं। यहां नोटबंदी के जैसे हालात बने हैं। आरबीआई की करेंसी चेस्ट से कैश बैंकों और एटीएम में न आने की वजह से पिछले कई दिनों से यह स्थिति बनी है। आज शनिवार को बैसाखी पर्व की छुट्टी और कल रविवार को भी लोगों को कैश की किल्लत से जूझना पड़ेगा।
शुक्रवार को पछवादून के विकासनगर, डाकपत्थर, सेलाकुई, हर्बटपुर, सहसपुर, हरिपुर और जौनसार बावर में चकराता, त्यूनी, कालसी, अटाल, साहिया आदि जगहों पर एसबीआई, पीएनबी समेत सभी निजी और सरकारी बैंकों और एटीएम में कैश की किल्लत बनी रही। बैंकों और एटीएम में पैसा लेने पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। बिस्सू पर्व की तैयारी में जुटे लोगों को भी बैंक और एटीएम में पैसा न होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चकराता निवासी रणवीर सिंह, कुंदन सिंह, सब्बल सिंह, सरदार सिंह आदि का कहना है बैंकों में नकदी न होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। स्टेट बैंक की विकासनगर शाखा के प्रबंधक बिरेंद्र दत्त जोशी और चकराता शाखा के प्रबंधक जगपाल सिंह राणा का कहना है कि आरबीआई की चेस्ट से ही कैश नहीं आने की वजह से समस्या बनी है। कैश आते ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed