फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवैध खनन रोकने को खुद पहुंची महिलाएं

अवैध खनन रोकने को खुद पहुंची महिलाएं

Sat, 14 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन रोकने को खुद पहुंची महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला।
विज्ञापन

सौंग नदी में अवैध खनन पर लगाम नहीं लगने से नाराज महिलाएं खुद ही उपखनिज से भी ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोकने पहुंच गई। इस दौरान उनकी खनन माफियाओं से नोकझोंक हुई, जिसके बाद आक्रोशित महिलाएं धरने पर बैठ गई। उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर माफियाओं के साथ मिलीभगत करने का आरोप भी लगाया। चेताया कि सोमवार तक अवैध खनन नहीं रुका, तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगी। शुक्रवार को साहब नगर ग्रामसभा की दर्जनों महिलाएं गांव की सीमा से सटकर बह रही सौंग नदी के तट पर पहुंचीं। उन्होंने नदी से अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रालियों में खनन सामग्री ले जा रहे माफियाओं को पकड़ लिया। माफियाओं के साथ तीखी नोकझोंक के दौरान महिलाओं का पारा चढ़ गया। महिलाओं के आक्रोश को देख माफिया भाग खड़े हुए।

ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल ने बताया कि अवैध खनन को लेकर प्रशासन को लगातार शिकायत की जा रही है। बावजूद इसके अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नदी की सीमा पर खनन होने से गांव बरसात के दौरान बाढ़ का पानी घुसने का खतरा बढ़ रहा है। बताया कि इस बाबत जल्द एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पंचायत सदस्य ममता शर्मा, सावित्रि थापा, मनीषा गुरूंग, पदमराना, मनु थापा, शीला थापा, सपना थापा, किरण राणा, अनु राना, तारा गुरूंग, रूचि राना, देवकला, कविता राना, विरेंद्र थापा, तपेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र भटट, ओम बहादुर शाही, मोतीलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed