फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर का किया स्मरण

बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर का किया स्मरण

Sat, 14 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर का किया स्मरण
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

उत्तराखंड दलित विकास महासभा की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया। शुक्रवार को नई जाटव बस्ती में बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी का कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। उन्होंने देश की दिशा और दशा को बदलने में अहम भूमिका निभाई।

धस्माना ने महात्मा गांधी और डॉ. आंबेडकर के अहिंसावादी देश में जाति और धर्म के नाम हिंसा फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ दलित समाज के साथ सड़क पर उतरने की बात भी कही। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत और राजपाल खरोला ने भी विचार रखे। मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर जाटव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रा, मुकेश जाटव, गंगाशरण जाटव, मुकेश चौधरी, रविंद्र बिरला, ब्रह्माचंद वाल्मीकि, चरणजीत सिंह, हरि सिंह रांगड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed