{"_id":"5ace3f874f1c1b573e8b49c1","slug":"152346612319-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में होगी मल्टीस्टार नाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में होगी मल्टीस्टार नाइट
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। 13 अप्रैल से होने वाले दो दिवसीय बैसाखी धार्मिक पर्यटन विकास मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला वार मेमोरियल विक्टोरिया क्रास दरबान सिंह नेगी को समर्पित होगा। मेले में मल्टी स्टार नाइट का आयोजन होगा।
पालिकाध्यक्ष सुभाष गैरोला ने बताया कि इस बार निकाय चुनावों के चलते मेला दो दिनों तक चलेगा। पूर्व में यह मेला पांच दिनों तक चलता था। गैरोला ने बताया कि कर्णमंदिर परिसर में पैरूल देवता की पूजा के साथ शुरू होने वाले मेले में छात्र-छात्राओं का मार्चपास्ट और झंडारोहण भी होगा। 13 अप्रैल की रात को लोक गायक किशन महिपाल, रजनीकांत सेमवाल, अनिल बिष्ट और पूनम सती की सांस्कृतिक संध्या (मल्टी स्टॉर नाइट) का आयोजन किया जाएगा। मेले में वर्ष 2016-17 के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर भव्य झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और गोष्ठी के साथ ही मेले का समापन होगा।