{"_id":"5aca7cc94f1c1bb07b8b465e","slug":"152321966116-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के भाजपाध्यक्ष पहुंचे परमार्थ निकेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के भाजपाध्यक्ष पहुंचे परमार्थ निकेतन
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविवार को दो दिवसीय प्रवास पर सपरिवार परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। उन्होंने सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। रविवार को यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे पत्नी प्रतिमा पांडे और बेटी ताराकिंता के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर उन्होंने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। वह गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान स्वामी चिदानंद मुनि ने उनसे पर्यावरण प्रदूषण और मां गंगा की स्वच्छता को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से स्वच्छ कुंभ स्वच्छ भारत अभियान के लिए एक रिपोर्ट सौंपी।
इस मौके पर महेंद्रनाथ पांडे ने कहा कि 11 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के साथ दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल के तौर पर भाजपा को स्थापित करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सबसे बड़ा योगदान है। इस मौके पर उन्होंने गंगा आरती में मौजूद देशी-विदेशी पर्यटकों को मां गंगा की स्वच्छता का संकल्प कराया। इस अवसर पर देवबंद विधायक बृजेश सिंह, सुरेंद्र शर्मा और नंदनी त्रिपाठी आदि मौजूद थे।