{"_id":"5ac7a72a4f1c1bdc618b5f04","slug":"15230339027-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर में पालीथीन उन्मूल को लेकर प्रशासन ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर में पालीथीन उन्मूल को लेकर प्रशासन ने की छापेमारी
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पॉलिथीन उन्मूलन कार्यक्रम के तहत तहसील प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नगर में छापेमारी की। टीम ने नगर में प्लास्टिक डिस्पोजेबल बेच रहे पांच व्यापारियों का पांच-पांच हजार का चालान किया गया। प्रशासन की ओर से व्यापारियों को पॉलिथीन और प्लास्टिक डिस्पोजेबल की बिक्री न करने की सख्त हिदायत दी।
शुक्रवार को उप जिलाधिकारी परमानंद राम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की टीम ने नगर में छापेमारी शुरू की। टीम ने दिव्या जनरल स्टोर, पम्मी जनरल स्टोर, मनोहर जनरल स्टोर, अग्रवाल जनरल स्टोर व भट्ट डेली नीडस में छापेमारी की, जहां प्लास्टिक डिस्पोजेबल बिक्री के लिए रखे मिले। इस पर टीम ने व्यापारियों का पांच-पांच हजार का चालान किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष कुंदन राम, अधिशासी अधिकारी अनिल पंत और धनपाल सिंह आदि मौजूद थे।