फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नौ अप्रैल की शाम गाडू़ घड़ा यात्रा पहुंचेगी श्रीनगर

नौ अप्रैल की शाम गाडू़ घड़ा यात्रा पहुंचेगी श्रीनगर

Fri, 06 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नौ अप्रैल की शाम गाडू़ घड़ा यात्रा पहुंचेगी श्रीनगर
श्रीनगर। भगवान बदरीनाथ के महाभिषेक के लिए जाने वाली गाडू घड़ा (तेलकलश) यात्रा 9 अप्रैल की शाम श्रीनगर पहुंचेगी। 10 अप्रैल की सुबह गाड़ू घड़ा यहां स्थित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की धर्मशाला में रहेगा। दोपहर बाद तेल कलश यात्रा कर्णप्रयाग को रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

गाडू घड़ा (तेलकलश) यात्रा के कार्यक्रमानुसार शनिवार (आज) सुबह को श्री डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत के प्रतिनिधिगण गाडू घड़ा लेने नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार पहुंचेंगे। जहां महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह की अगुवाई में परंपरागत रुप से सुहागिन महिलाएं तिलों का तेल पिरोएंगी। इस तेल को कलश में रखकर पूजा अर्चना के बाद महल से श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया जाएगा। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि शाम को ही गाडू घड़ा यात्रा ऋषिकेश पहुंचेगी। यात्रा यहां मंदिर समिति के चेलाचेतराम धर्मशाला में प्रवास करेगी। 8 अप्रैल दोपहर में पूजा, अर्चना भोग के पश्चात यात्रा लक्ष्मण झूला को प्रस्थान करेगी। जहां रात्रि प्रवास के पश्चात 9 अप्रैल को यात्रा श्रीनगर व 10 अप्रैल को कर्णप्रयाग होते हुए 11 अप्रैल को लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर गांव पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व 29 अप्रैल को गाड़ू घड़ा वहां पहुंच जाएगा। 26 अप्रैल तक लक्ष्मी नारायण मंदिर में गाडू घड़ा की पूजा अर्चना चलती रहेगी। मालूम हो, 30 अप्रैल तड़के साढ़े चार बजे बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed