{"_id":"5ac7a71f4f1c1bd9618b5f5f","slug":"15230338923-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्का करने के लिए पैरामेडिकल कर्मचारियों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्का करने के लिए पैरामेडिकल कर्मचारियों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के संविदा पैरामेडिकल कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग के लिए दो घंटे का सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर उन्होंने रोष जताया कि वह कॉलेज की ओर से विज्ञप्ति जारी होने के बाद पदों के सापेक्ष नियुक्त हुए थे, लेकिन सालों काम करने के बावजूद उनका नियमितीकरण नहीं किया गया।
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल मेें कॉलेज/अस्पताल के संविदा नर्सिंग और लैब टेक्नीशियन ने सुबह 9 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक कार्य बहिष्कार करते हुए सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर आयोजित सभा में कहा गया कि प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेज को सेना के हैंडओवर करने जा रही है, लेकिन इससे पूर्व संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया। कहा कि यदि शीघ्र नियमितीकरण की कार्रवाई नहीं की गई, तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर शेखर पैन्यूली, अमित मनवाल, भावना, रोमी काला, हेमलता, मोहर ङ्क्षसह, आशीष, चंद्रशेखर शर्मा, मनमोहन बड़थ्वाल और सुनील रतूड़ी आदि मौजूद थे।