फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया एकता का संकल्प

पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया एकता का संकल्प

Fri, 06 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया एकता का संकल्प
कीर्तिनगर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धि गिनाई। साथ ही पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए हर वर्ग को साथ लेकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लाक सभागार मे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में राज्य व केंद्र सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को विकास से जोड़ा गया है और गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प लिया है। कहा कि पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विधायक की ओर से इस मौके पर कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी गई। साथ ही निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए एक जुटता से कार्य करने का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कल्पना कठैत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुंवर, विपिन भंडारी, आशा पैनयूली, नरेन्द्र भंडारी, कलम सिंह बुटोला, नवीन झा, विनोद रावत, मुकेश कठैत, प्रमिला भंडारी, विपिन कंडारी व मुकेश भट्ट आदि मौजूद थे । वहीं रुद्रप्रयाग में भी पार्टी ने 39वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए योगदान को याद किया। जिला मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि जन संघ से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से पार्टी को खड़ा किया है, जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा आज विश्व में सबसे बड़ा दल बन गया है। मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष सुनील नौटियाल, डा. अमित रतूड़ी, सह मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल, मंजू धर्मवाण, सुशीला बिष्ट, अरुण कप्रवाण, प्रवीण सिंधवाल, जसपाल भारती, विक्रम पहाड़िया समेत अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं नौगांव (उत्तरकाशी) में भारतीय जनता पार्टी ने यमुनाघाटी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, मंडल अध्यक्ष बलदेव चौहान, जगत सिंह, नारायण सिंह चौहान, शशि मोहन राणा, जगमोहन चंद, जयवीर परमार, सरदार राणा, कुशलानंद, चैन सिंह रावत, विजय बंधानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

>>>>>>>>>
कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल
वहीं नई टिहरी में भी भाजपा का 38वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस मौके पर टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश के विकास के लिए कृतसंकल्प है। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष राकेश लांबा, पूर्व सभासद राजपाल मिंया, बार संघ के पूर्व सचिव रविंद्र सेमवाल और संदीप जोशी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने उन्हें माला पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। इस मौके पर महामंत्री विनोद रतूड़ी, रघुवीर पंवार, चंद्रमोहन पांडेय, बेबी असवाल, रामलाल नौटियाल, अनुसूया नौटियाल, डा. जेपी बहुगुणा, गोपीराम चमोली, गुरु प्रसाद सकलानी, गोविंद रावत, अनीता कंडियाल, सुषमा उनियाल, विद्या नेगी, महालक्ष्मी डंगवाल, मीना सेमवाल मौजूद रहे। उधर, कंडीसौड़ में भी भाजपा के स्थापना दिवस पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर सोबत सिंह पंवार, भगवती सेमवाल, रामचंद्र खंडूड़ी, सोबत सिंह पुरसोड़ा, रमन रावत, ललित खंडूड़ी व गंभीर सिंह पुरसोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed