{"_id":"5ac7a7184f1c1bc8618b5d0c","slug":"15230338856-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी सिमली के प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी सिमली के प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जीआईसी सिमली में जन चेतना कल्याण समिति की ओर से आयोजित समारोह में 30 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह का शुभारंभ करते हुए दुग्ध संघ चमोली के अध्यक्ष धन सिंह नेगी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को प्रेरणा मिलती है।
जन चेतना कल्याण समिति के सचिव सुभाष चमोली ने कहा कि समिति की ओर से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा को लेकर इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कक्षा 6 की छात्रा करीना, कक्षा 7 के पियूष बिष्ट, कक्षा 8 के रितिक कुमार, कक्षा 9 ए की श्रेया गैरोला तथा 9 बी के सचिन कुमार, कक्षा 11ए की निशा और 11 बी की दीक्षा सहित 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसएन डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पुंडीर, औद्योगिक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, राजकीय शिक्षक संघ के जिला महामंत्री भगत सिंह कंडवाल और पीटीए अध्यक्ष हरेंद्र लडोला आदि ने विचार व्यक्त किए।