{"_id":"5ac7a7154f1c1bd6618b5e38","slug":"15230338814-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट-सितेल मोटर मार्ग पर बुलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाट-सितेल मोटर मार्ग पर बुलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग घायल
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट। वाहन चालक के नशे में धुत्त होने के चलते एक बोलेरो घाट-सितेल मोटर मार्ग पर पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं मामले में पुलिस ने वाहन चालक पर लापरवाही और शराब के नशे में वाहन चलाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
तांगला निवासी जितेंद्र पुत्र कुंवर सिंह (चालक) के साथ उनके गांव के अजय सिंह, जगत सिंह और जगदीश सिंह बोलेरो से घाट से अपने गांव तांगला जा रहे थे। इस दौरान घाट-सितेल मोटर मार्ग पर सगोलबगड़ में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए जबकि जगत सिंह बोलेरो के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी घाट की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी घाट में भर्ती कराया। जगत सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अजय सिंह, जितेंद्र सिंह और जगदीश सिंह का सीएचसी घाट में उपचार चल रहा है। चौकी प्रभारी विनोद कुमार गोला का कहना है कि घटना शराब के नशे में वाहन चलाने के कारण हुई है। वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।