फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अधूरे थ्रीलेन ब्रिज का कार्य पूरा कराने को दिया धरना

अधूरे थ्रीलेन ब्रिज का कार्य पूरा कराने को दिया धरना

Sat, 31 Mar 2018 02:11 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
अधूरे थ्रीलेन ब्रिज का कार्य पूरा कराने को दिया धरना
ब्यूरो/ऋषिकेश। नगर कांग्रेस कमेटी स्वर्गाश्रम मंडल के कार्यकर्ताओं ने गंगा पर अधूरे पड़े थ्रीलेन ब्रिज का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र में दुनिया भर से जुटने वाले एक करोड़ से अधिक पर्यटकों, तीर्थाटकों की सुविधाओं की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष आदेश तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा वेद निकेतन के समीप सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य माधव अग्रवाल ने कहा कि मुनिकीरेती व स्वर्गाश्रम के मध्य गंगा पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य बजट के अभाव में काफी समय से बंद पड़ा है, जिससे यहां आने वाले लाखों देसी-विदेशी पर्यटकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा सीजन और पर्व त्योहारों पर शिवानंद राम झूला पुल पर यात्रियों का काफी दबाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य नारायण सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों को लेकर गंभीर नहीं है। बताया कि जिस पुल का निर्माण डेढ़ साल में पूरा कराना था, उसका निर्माण धनाभाव में पांच साल बाद भी अधूरा पड़ा है। उन्होंने चेताया कि थ्रीलेन ब्रिज का निर्माण जल्द नहीं किया गया तो जनांदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र प्रकाश अग्रवाल, पार्वती नेगी, देवेंद्र सिंह राणा, अंकित गुप्ता, सुभाष शर्मा, मुरली शर्मा, त्रिभुवन उपाध्याय, रमेश भंडारी, वीरेंद्र बिष्ट, शाकुंबरी देवी, नितिन पयाल, अमित भंडारी, धर्म सिंह, विजेंद्र नेगी, आकाश नागर, दुर्गेश शर्मा, चेतन चौहान, ऋषभ अग्रवाल, राम किशन श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, अतुल गोयल, हर्षित मेहरा, मुकेश यादव, धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्र थापा, हुकुम सिंह, आनंद कुमार, रामदास कश्यप आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed