फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   2019 के बाद मोदी नहीं होंगे देश के प्रधानमंत्री

2019 के बाद मोदी नहीं होंगे देश के प्रधानमंत्री

Sat, 31 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
2019 के बाद मोदी नहीं होंगे देश के प्रधानमंत्री
ब्यूरो/ऋषिकेश। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि 2019 के चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं होंगे। आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार पंजाब के शराब और खनन कारोबारियों के हाथों बिक गई है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए भी सरकार मुकम्मल इंतजाम नहीं जुटा पा रही है। शुक्रवार को ढालवाला में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक के कार्यकाल में लोगों को परेशानी के अलावा कुछ नहीं मिला है। इसके साथ ही वह उत्तराखंड को भी कुछ नहीं दे पाए हैं। जबकि उनसे राज्य की जनता को काफी उम्मीद थीं, लेकिन वह जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाए।
विज्ञापन

कहा कि अभी तक प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यों का ही लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने योगगुरु बाबा रामदेव, समाजसेवी अन्ना हजारे को भाजपा का सहयोगी बताया और उन्हें छद्म भाजपाई की संज्ञा दी । किशोर उपाध्याय ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में पंजाब के बड़े शराब और खनन कारोबारियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा कि ऑल वेदर रोड के निर्माण से पर्यावरण पर असर पड़ रहा है। इस बाबत स्थानीय लोगों से रायशुमारी के बाद रोड निर्माण के खिलाफ आंदोलन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा प्रारंभ होने में कुछ एक दिन ही बाकी हैं, मगर यात्रा मार्गों पर कहीं भी बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी व्यवस्थाएं नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार हैं। इस मौके पर प्रदेश महासचिव दिनेश व्यास, प्रवक्ता प्रदीप भट्ट, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रा, प्रदीप भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed