फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेयजल संकट को लेकर कार्यालय को घेरा

पेयजल संकट को लेकर कार्यालय को घेरा

Sat, 31 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट को लेकर कार्यालय को घेरा
ब्यूरो/श्यामपुर। ग्रामसभा श्यामपुर के आधा दर्जन से अधिक वार्डों में बीते पांच दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। शुक्रवार को गुस्साए ग्रामीणों ने खाली बाल्टियों के साथ जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति ठप होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें जरूरत का पानी इधर-उधर से ढोकर लाना पड़ रहा है। श्यामपुर के वार्ड-एक से पांच तक के क्षेत्र में बीते पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिस कारण लोग भारी परेशानी में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिना पानी के खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को गुस्साए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान शाकुंबरी बिष्ट के नेतृत्व में खाली बाल्टियों के साथ जल संस्थान के श्यामपुर कार्यालय पहुंचे और घेराव के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि मामला संज्ञान में लाने के बावजूद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय अवर अभियंता हिमांशु असवाल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया गया कि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में कमलेश पुंडीर, सरस्वती देवी, सुंदरा देवी, विमला रावत, उर्मिला नौटियाल, प्रभा देवी, लक्ष्मी सिंबल, सीमा देवी, प्रताप सिंह रावत, राहुल बिष्ट, सूरज रावत, अंकित, मनीष आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed