{"_id":"5abe725d4f1c1bba618b48a1","slug":"15224308229-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के बीएड प्रवेश परीक्षा जून माह में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के बीएड प्रवेश परीक्षा जून माह में
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा इस बार जून माह में होगी। बीएड प्रवेश परीक्षा पहली बार विवि की पीजी प्रवेश परीक्षा के साथ की जा रही है। बीएड प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 8 जून को बताई जा रही है। विवि प्रशासन ने शिक्षा सत्र 2018-19 के लिए पीजी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया है। पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑन लाइन आवेदन 1 अप्रैल से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तय की गई है। विभिन्न विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा 4 से 8 जून तक आयोजित होगी। विवि प्रशासन इस बार पीजी प्रवेश परीक्षा के साथ बीएड व एमएड प्रवेश परीक्षा भी आयोजित कर रहा है। हालांकि बीएड प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. पीके जोशी व पीजी प्रवेश परीक्षा संयोजक का दायित्व प्रो. एसएस रावत को दिया गया है।