फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पालिका में शामिल होने का विरोध किया तो वोटर लिस्ट से नाम गायब

पालिका में शामिल होने का विरोध किया तो वोटर लिस्ट से नाम गायब

Fri, 30 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पालिका में शामिल होने का विरोध किया तो वोटर लिस्ट से नाम गायब

विज्ञापन
श्रीनगर। निकाय चुनाव के लिए बनी नई मतदाता सूची में देवप्रयाग के सौड़ गांव के केवल दस लोगों के नाम ही शामिल है। जबकि गांव में 150 से अधिक मतदाता है। डीएम का कहना है कि ग्रामीण इस संबंध में पालिका व तहसील प्रशासन को लिखित में दें तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

देवप्रयाग के करीब 1 किमी दूरी पर स्थित सौड़ गांव के नवनीत नेगी, अर्जुन नेगी, सुभाष टोडरिया, जोत सिंह, कुलवीर सिंह, सुल्तान सिंह, अनिल सिंह ने कहा कि गांव के मात्र 10 लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया है। कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आई टीम के सदस्य कुछ ही घरों में गए और उन्हीं लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े। जबकि गांव के अन्य लोगों को छोड़ दिया। वहीं पालिका प्रशासन का कहना है कि जब टीम गांव में पहुंची तो अधिकांश ग्रामीणों ने पालिका चुनाव के लिए बन रही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से मना कर दिया। जिला प्रशासन का कहना है कि ग्रामीणों को इस संबंध में तहसील व पालिका प्रशासन के पास लिखित में शिकायत दर्ज करानी होगी, जिससे कि अग्रिम कार्रवाई की जा सके। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देवप्रयाग बीएस बिष्ट का कहना है कि बीएलओ मतदाता सूची में ग्रामीणों के नाम जोडने के लिए गांव मे गए थे। लेकिन ग्रामीणों ने पालिका क्षेत्र में शामिल होने से इंकार करते हुए सूची में नाम जुड़वाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed