फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रेलवे प्रभावितों की एक समान मुआवजा दिए जाने की मांग

रेलवे प्रभावितों की एक समान मुआवजा दिए जाने की मांग

Fri, 30 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
रेलवे प्रभावितों की एक समान मुआवजा दिए जाने की मांग

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रभावित गांव सिवाई और लंगाली में जनसुनवाई का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने एक समान मुुआवजा देने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन अलग-अलग जगहों का मुआवजा अलग-अलग दे रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को नुकसान हो रहा है।

एसडीएम केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में सिवाई रेल प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मनवीर सिंह, रणवीर सिंह, संजय, मदन सिंह आदि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवार रेल लाइन से प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन रेलवे विकास निगम और प्रशासन न्यूनतम मुआवजा ही दे रहा है। यह मुआवजा अन्य स्थानों पर भूमि लेने और मकान बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है। प्रभावितों ने भूमि का उचित मुआवजा और रोजगार की मांग की। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि भूमि अधिग्रहण नियमों के अनुसार ही ग्रामीणों को मुआवजा दिया जाएगा। जनसुनवाई की पूरी रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेज दी जाएगी। इस अवसर पर राजस्व उपनिरीक्षक राजेश गोरखा, पुष्कर सिंह नेगी और राजस्व निरीक्षक सुजान सिंह नेगी सहित ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed