फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर विभाग की लापरवाही लोगों के लिये बनी जानलेवा

चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर विभाग की लापरवाही लोगों के लिये बनी जानलेवा

Fri, 30 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर विभाग की लापरवाही लोगों के लिये बनी जानलेवा

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर लोनिवि एनएच इकाई की लापरवाही लोगों के लिए जानलेवा बनी है। यहां कोठियालसैंण मोहल्ले के समीप हिल साइड से भूस्खलन हो रहा है और इसका दायरा बढ़ता जा रहा है। वहीं पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के मलबे को भी जस का तस छोड़ा गया है, जिससे यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

चमोली गोपेश्वर मोटर मार्ग पर कोठियालयसैंण मोहल्ले के समीप एक माह से भूस्खलन जोन सक्रिय हो गया है, लेकिन भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट अभी तक नहीं किया गया। चटख धूम खिलने के साथ ही पहाड़ी से पत्थर छिटक रहे हैं, जिससे यहां पर मार्ग संकरा हो गया है। पुष्कर सिंह, ताजबर और महेंद्र का कहना है कि विभागीय अधिकारियों से सुधारीकरण की मांग करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है। इधर लोनिवि एनएच इकाई के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार का कहना है कि भूस्खलन के सुधारीकरण के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। यदि मार्ग से मलबा नहीं हटाया गया है तो इसे दिखवाया जाएगा और शीघ्र सुधारीकरण कार्य भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed