{"_id":"5abe70414f1c1bd2618b48e6","slug":"152243028118-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की रीति और नीतियों पर लड़ा जाएगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की रीति और नीतियों पर लड़ा जाएगा चुनाव
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। नगर में आगामी निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। नगर अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी की ओर से तय अध्यक्ष और सभासदों के प्रत्याशियों के पक्ष में एकजुट होकर काम किया जाएगा। यदि पार्टी विरोधी गतिविधियों में किसी कार्यकर्ता की संलिप्तता पाई गई तो संबंधित कार्यकर्ता को निष्कासित किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि निकाय चुनावों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, बदरीकेदार मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक डा. एपी मैखुरी और डा. जीतराम सहित कई नेताओं को स्टार प्रचारक के तौर पर बुलाया जाएगा। इस दौरान एकजुटता से काम करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया। बैठक में पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, उमराव सिंह, ताजवर कनवासी, जीत सिंह बिष्ट, रघुनाथ सिंह, भवानी लाल, वसुंधरा नैनवाल और राजेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।