{"_id":"5abd4da54f1c1bf0618b46c3","slug":"15223558848-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिदकी बीट के जंगलों में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिदकी बीट के जंगलों में भड़की आग
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
देवघार रेंज अंतर्गत सिदकी बीट के जंगलों में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दूर से ही आग की लपटें नजर आ रही हैं। पूरा आसमान धुएं के गुब्बार से काला हो गया। आग के कारण लाखों रुपये की वन संपदा के नुकसान की आकांक्षा है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
बीट में चीड़ के पेड़ों का विशाल जंगल है। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे अचानक जंगल में आग भड़क उठी। इसके बाद चली तेज हवाओं के चलते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर एक बड़े भू-भाग में खड़ी वन संपदा पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग लगता देख ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। लेकिन तेज हवाओं के चलते आग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
डीएफओ दीप चंद आर्य ने बताया कि वन कर्मियों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।